फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   51 schools will apply for PM Shri

Kullu News: पीएम श्री के लिए आवेदन करेंगे 51 विद्यालय

Wed, 26 Mar 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Mar 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
51 schools will apply for PM Shri
...एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

पात्रता की कसौटी पर खरे उतरे, तो लगेगी अंतिम मुहर
समग्र शिक्षा के तहत स्कूल प्रमुखों को दिए आवेदन के निर्देश
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले के के 71 विद्यालय पीएम श्री के लिए आवेदन कर सकेंगे। केंद्र की योजना के लिए विद्यालयों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला कुल्लू से भी राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक तक के विद्यालय इसके लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए समग्र शिक्षा की तहत पोर्टल को पंजीकरण के लिए खोल दिया गया है। आवेदन करने के बाद विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा, निरीक्षण के आधार पर विद्यालयों का चयन पीएम श्री में होगा।
गौरतलब है कि जिले में पहले से 13 विद्यालय पीएम श्री की श्रेणी में शामिल हैं। वहीं, अब 51 और विद्यालयों को इस श्रेणी शामिल होने के लिए आवेदन करने का मौका मिला है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इन विद्यालयों का चयन होगा। हालांकि, सबसे पहले विद्यालय प्रमुखों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर पूछे गए सवालों के जवाब भरने होंगे। इसके बाद आवेदनकर्ता विद्यालय का योजना की टीम निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में जांचा जाएगा कि आवेदन के दौरान दिए गए जवाब के अनुसार विद्यालय में व्यवस्था है या नहीं। इसके बाद निरीक्षण टीम रिपोर्ट तैयार करेगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर पीएम श्री के लिए विद्यालय का चयन होगा। इस संबंध में जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 51 विद्यालय पीएम श्री की श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यालयों के प्रमुखों को बाकायदा ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
पीएम श्री में चयनित विद्यालय को योजना के तहत पांच वर्ष के लिए 1.88 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस बजट से विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय में डिजिटल पुस्तकालय, टिंकरिंग प्रयोगशाला, रोबो प्रयोगशाला, हर्बल गार्डन, ग्रीन हाउस, किचन हाउस, स्मार्ट क्लास रूम, ओपन एयर जिम, सोलर पैनल आदि सुविधाएं रहेंगी। - डॉ. सुनील दत्त ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये स्कूल कर सकेंगे आवेदन
पीएमश्री के लिए जिला कुल्लू के 19 राजकीय उच्च और 32 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आवेदन कर सकेंगे। उच्च विद्यालयों की सूची में राजकीय उच्च विद्यालय लारल, बाखन, नगौठी, प्रीणी, चताणी, शिम, बड़ाग्रां बिहाल, अरछंडी, चंसारी, नेरी, कोटा-आगे, जेष्ठा, सचाणी, नजां, पीपला-आगे, भाटनी बाई, रूआ, बनाला शामिल है। इसी प्रकार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खारगा, जाउं, अरसू, सोयल, शिरढ़, गोशाल, फोजल, काईस, खराहल, नग्गर, रायसन, कटराईं, मनाली, बागन, पीणी, छमाहण, बरशैणी, जल्लूग्रां, छैंउर, थरास, जरी, मणिकर्ण, गडसा, बजौरा, भुंतर, खनाग, कोठी, कुंगश, लुहरी, च्वाई, दलाश और छात्रा विद्यालय आनी भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed