Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   43 samples of food items collected in two days

Kullu News: दो दिन में भरे खाद्य पदार्थों के 43 सैंपल

Sun, 05 Oct 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
43 samples of food items collected in two days
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सजीं दुकानों और ढाबों में निरीक्षण कर रही है टीम
विज्ञापन

सैंपल में खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई, 32 दिनों के लिए लगेगा अस्थायी बाजार
राजीव नैय्यर
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल रहे हैं या नहीं, इसका स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की टीम औचक निरीक्षण कर पत लगा रही है। दो दिन में खाद्य पदार्थों के 43 सैंपल भरे गए हैं।
सैंपल में खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से दुकानदाराें और ढाबा संचालकों में हड़कंप है।
खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग खाद्य पदार्थों के सैंपल मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से ले रहा है। दशहरा के पहले दो दिन मेला स्थलों से विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों के 43 सैंपल भरे गए हैं। मौके पर ही सैंपल की जांच की गई। हालांकि, सभी सैंपलों की रिपोर्ट सही पाई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट है। दशहरा के दौरान भी विभाग ढालपुर में सजी खाने-पीने की दुकानों और ढाबों में दबिश देकर खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है। सैंपल में कुछ संदेह होने पर इन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।दशहरा में इस साल 32 दिनों तक अस्थायी बाजार सजेगा। इसमें कपड़ों, बर्तनों, जरूरत के अन्य सामान के अलावा खाद्य पदार्थों के ढाबे, स्टॉल और दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल ने कहा कि दशहरा के दो दिनों में 43 सैंपलों की जांच की गई। लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया गया। खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों और मिठाइयों का निरीक्षण और सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed