{"_id":"5c8bae4cbdec22146e0f973f","slug":"41552657996-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थलों में बढ़ी सैलानियों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थलों में बढ़ी सैलानियों की रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। रिकॉर्ड बर्फबारी से लकदक मनाली के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की रौनक छा गई है। सोलंगनाला में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद बर्फ के बीच पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मनाली के नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक एक से लेकर चार फीट तक बर्फ जमी हुई है, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
पर्यटन स्थल सोलंगनाला की ढलानों सहित फातरू और अंजनी महादेव भी बर्फ की सफेद चादर से अटे पड़े हैं। हालांकि अधिकतर पर्यटक पलचान के कलिंग में ही बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। लेकिन कुछ पर्यटक फॉर वाई फॉर जिप्सी से सोलंगनाला तक भी पहुंच रहे हैं। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा और स्नो स्कूटर यूनियन के अध्यक्ष भूमि चंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद धूप खिली और सैलानियों ने बर्फ का खूब आनंद उठाया। कहा कि सोलंगनाला पहुंचकर वह कई साहसिक खेलों से रूबरू हो रहे हैं। उधर, डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे। सैलानियों की चहलकदमी से मनाली के कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।