{"_id":"5c86673dbdec22141d19d7cf","slug":"41552312125-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का दानपात्र तोड़कर 20 हजार पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का दानपात्र तोड़कर 20 हजार पर हाथ साफ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर बाशिंग पंचायत के वार्ड नंबर एक में चोरी की घटना सामने आई है। शातिरों ने बाबा बालकनाथ मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर करीब 20 हजार की नकदी चुराई है। चोरी की वारदात के बाद बाशिंग पंचायत में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह शाम को मंदिर में ताला लगाकर चले गए। वह सुबह देवता को भोग चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। वहां पर एक सरिया भी था। इसके बाद जब पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो मंदिर में दानपात्र नहीं था। मूर्ति पर चढ़ाई गए नोटों की हार गायब थे। इसके बाद बाबा बालकनाथ मंदिर के कारकूनों सहित गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। इसके बाद ग्रामीणों को दानपात्र घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर टूटा हुआ मिला। इसके साथ नोटों के हार गायब थे।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कारदार सीता राम ने कहा कि चोरी की घटना से देव आस्था आहत हुई है। मंदिरों में इस तरह की चोरी की घटनाएं देव संस्कृति के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि देव आस्था पर चोट पहुंचाने वाले शातिरों को जल्द पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। हालांकि पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर कई घटनास्थल का जायजा लिया और कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब शातिरों की तलाश में जुट गई है। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।