फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बीएसएनएल कॉलोनी के बाहर लगे कूड़े के ढेर

बीएसएनएल कॉलोनी के बाहर लगे कूड़े के ढेर

Mon, 28 Jan 2019 08:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कॉलोनी के बाहर लगे कूड़े के ढेर
गंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में कूड़े-कचरे की समस्या अभी भी नहीं सुधर पाई है। हालांकि प्रशासन ने नगर परिषद के हर वार्ड में कूड़े के निष्पादन करने का निर्णय लिया है। लेकिन हालत अभी जस के तस बने हैं। अब नगर परिषद ने जिला मुख्यालय के कैटल मैदान स्थित बीएसएनएल की आवासीय कॉलोनी के बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए हैं।

कुल्लू-भुंतर मेजर डिस्ट्रिक रोड के साथ लगे गंदगी के ढेर आम लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। इसके अलावा शहर में जहां पर भी नगर परिषद के कूड़े-कचरे के पिटों को निर्माण किया गया है, वे गंदगी से भरे हैं। शहर में करीब एक दर्जन से अधिक एसी पिटें है, जो कूड़े से भर कर रखी गई है। हालांकि शहर से निकलने वाले कूड़े का सही ढंग से निष्पादन करने की व्यवस्था कर दी है। इसके बावजूद शहर के बीचोंबीच और कुल्लू को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से मात्र 20 मीटर नीचे लगे कूड़े के ढेर हर किसी को परेशान कर रहा है। यहां पर पूरे शहर से जमा किया हुआ करीब 20 टन कूड़ा एकत्रित किया गया है। शहरवासी पूर्ण चंद, अनिल कुमार, हीरा लाल, श्याम लाल, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, तिलक राज, प्रताप ठाकुर, तेजा सिंह तथा विक्रम सिंह ने कहा कि शहर में एक माह से लगे कूड़े के ढेर को कोई भी नहीं हटा रहा है। पुराने ढेर जस के तस और अब शहर में रिहायशी इलाकों के बाहर खुले में कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में पिछले पांच महीनों से पसरी गंदगी को जल्द दूर किया जाना चाहिए। गर्मी के मौसम में यह समस्या शहरवासियों के सेहत के लिए खतरनाक होगी। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि कैटल मैदान के पास कूड़े की छंटाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed