{"_id":"5b5336514f1c1bbd298b5438","slug":"41532180049-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी धंसने से जरी-मलाणा सड़क अवरूद्ध, तीन दिनों से फंसे 250 पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी धंसने से जरी-मलाणा सड़क अवरूद्ध, तीन दिनों से फंसे 250 पर्यटक
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
जरी-मलाणा सड़क में फंसे 250 पर्यटक
पहाड़ी धंसने से तीन दिन से मार्ग पर आवाजाही अवरुद्ध, 50 वाहन फंसे
ब्रिज-4 और डैम साइट के मध्य पहाड़ी धंसने से सड़क बंद
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जरी-मलाणा सड़क पर ब्रिज-4 और डैम साइट के मध्य पहाड़ी धंसने से पिछले तीन दिन से आवाजाही बंद है। सड़क पर पर्यटकों के करीब 50 वाहन फंसे हुए हैं। इनमें करीब 250 पर्यटक हैं। 19 जुलाई को बारिश के बाद 10 बजे से अवरुद्ध हुई सड़क को तीन दिनों के बाद भी बहाल नहीं हो किया गया है। इसको लेकर स्थानीय जनता में कंपनी प्रबंधन व जिला प्रशासन के प्रति रोष है।
पार्वती वैली में जाने वाले अधिकतर पर्यटक मलाणा जरूर पहुंचते हैं। लेकिन सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन न होकर एमपीसीएल परियोजना के अंतर्गत होने से रखरखाव व निर्माण की जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की है। मलाणा निवासी मोती राम, परस राम, राजू राम, वीर सिंह, ब्रेस्तू, घनश्याम ने कहा कि सड़क को खोलने को लेकर कंपनी प्रबंधन ढीला रवैया है। उन्होंने कहा कि सड़क बहाल न होने के कारण पर्यटकों ने मलाणा गांव व होटलों में शरण ले रखी है। पर्यटक बेसब्री से सड़क के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थमा नहीं है। ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर सड़क के दूसरी तरफ पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बाद मलाणा में शाउण मेला शुरू होने वाला है। अगर सड़क को जल्द ठीक नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जरी-मलाणा सड़क को जल्द बहाल कर मलाणा में फंसे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की जाए। कड़ी मशक्कत के बाद नाले को पार कर सड़क के दूसरे छोर पर पहुंचाया जा रहा है। उधर, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को जरी-मलाणा सड़क को जल्द बहाल करने को कहा है। इससे दुर्गम पंचायत मलाणा के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।