{"_id":"5ab527bd4f1c1b3a058b6e5d","slug":"41521821629-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका के इलाज को दी एक लाख की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपिका के इलाज को दी एक लाख की राशि
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
helping hand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)।
सोलन के दाड़लाघाट की दीपिका की मदद के लिए लाहौल की पी डोलमा ने हाथ बढ़ाए हैं। पी डोलमा ने पीजीआई में उपचाराधीन दीपिका के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एक लाख रुपये की मदद भेजी है। ताकि जल्द मासूम दीपिका स्वस्थ होकर वापस अपने घर पहुंच सके।
पी डोलमा कुल्लू कॉलेज में इतिहास विषय में प्रोफेसर हैं। वह जिला लाहौल-स्पीति के गोशाल गांव की रहने वाली हैं। दीपिका अभी दसवीं में पढ़ती है। उसकी दोनों किडनी खराब होने के कारण उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। दीपिका की मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील की जा रही है। बीमार बच्ची की हालत से पसीज कर पी डोलमा ने एक लाख रुपये की राशि उसकी माता सुखदेई के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिए हैं। पी डोलमा पिछले कई सालों से ऐसे ही मरीजों की मदद करती आ रही हैं।
विज्ञापन
दीपिका की माता सुखदेई ने बताया कि उनकी बेटी पिछले चार सालों से बीमार चल रही थी और अब उन्हें पता चल पाया कि उनकी बेटी की किडनी खराब है। डॉक्टरों ने जल्द उसे बदलने की सलाह दी है। उन्होंने इस बारे में प्रदेश सरकार से भी मदद का आग्रह किया है।
विज्ञापन