{"_id":"5ab3b3a94f1c1bbe758b6da8","slug":"41521726377-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा के खिलाफ कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसा के खिलाफ कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की ओर से वीरवार को महाविद्यालय कुल्लू में प्रदेश इकाई के आह्वान पर रूसा से संबंधित समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूप सिंह ने बताया कि छात्रों को रूसा के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिणामों में कई त्रुटियां और समय पर भी उनका सिलेबस पूरा नहीं हो पाता है। एबीवीपी ने मांग की है कि रूसा सिस्टम में सेमेस्टर सिस्टम को बंद कर वार्षिक प्रणाली को शुरू किया जाए और महाविद्यालयों में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों में एससीए चुनाव को जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने अत्यधिक फीस बढ़ोतरी की है, जिसे जनहित में वापस लिया जाना चाहिए। एबीवीपी ने मांग की है कि महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। एबीवीपी ने अपने धरने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र धरना और प्रदर्शन करेगी। आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस धरने में विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक विकास भल्ला, दिशा सूद, सोनू, रुचिका, पूनम, पूजा, शिल्पा, विशाल, उदय सूद, अनिल, पहलाज ठाकुर, अरुण, रिया, निखिल और अन्य मौजूद रहे।