{"_id":"59ee1d8f4f1c1bc9678b7272","slug":"41508777359-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने ढालपुर मैदान से हटाई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने ढालपुर मैदान से हटाई दुकानें
Mon, 23 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
सजी दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कुल्लू। करीब एक माह से ढालपुर मैदान में डटे कारोबारियों को उठाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद कुल्लू के कर्मचारियों ने दशहरा में आए व्यापारियों को उठाया तथा कई का सामान जब्त भी किया। उपायुक्त के निर्देशों के बाद नगर परिषद ने रविवार को व्यापारियों को अपना सामान समेटने के लिए कहा था। बावजूद इसके कई व्यापारी मैदान में अभी भी डटे हुए हैं। हालांकि बिजली बोर्ड ने भी बिजली को मीटर भी उखाड़ दिए हैं। मैदान से बिजली कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कुछ व्यापारी अपना सामान बेच रहे हैं। जबकि कुछ व्यापारियों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है। रविवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने मीना बाजार में 85 फीसदी दुकानों को खाली करवाया था। वहीं मैदान के दूसरी जगह में व्यापारियों की दुकानों को हटाया गया था। व्यापारियों को मैदान से उठाए जाने के बीच ढालपुर में खरीददारी के लिए लोग काफी अधिक संख्या में नजर आए। इधर, नगर परिषद के ईओ तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद ने मेला मैदान से व्यापारियों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। व्यापारियों को कहा गया है कि अपना सामान पैक कर दुकानें खाली कर दें अन्यथा सामान को जब्त किया जाएगा। झूला मार्केट में व्यापारी शीला कौंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार को उनके मिकी मॉउस और सामान को पुलिस जब्त कर ले गई। जबकि अन्य व्यापारियों के किसी भी झूले को नहीं हटाया गया। कार्रवाई सब पर होनी चाहिए थी। बल्कि एक को निशाना बनाकर ऐसा किया गया। वह काफी सालों से दशहरे में कारोबार के लिए आ रहे हैं लेकिन पहली बार उनके साथ अन्याय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।