{"_id":"59ea29e24f1c1b79548b83ae","slug":"41508518370-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज में बैठाकर की रघुनाथ की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज में बैठाकर की रघुनाथ की पूजा
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। अठारह करडू की सौह एवं भगवान रघुनाथ की नगरी रघुनाथपुर में शुक्रवार को गोवर्द्धन पूजा के मौके पर अन्नकूट उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान रघुनाथ की अनाज के पर्वत पर बैठाकर पूजा अर्चना की गई। अन्नकूट पर्व पर रघुनाथ के दरबार में भारी संख्या में हारियानों और भक्तों ने भाग लेते हुए आशीर्वाद लिया। अनाज के पर्वत पर रघुनाथ को बिठाकर बाद में अन्न को प्रसाद के तौर पर लोगों में बांटा गया।
भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह के अनुसार इस पर्व का आयोजन हर साल नई फसल के आने पर किया जाता है। भगवान रघुनाथ को अनाज के पर्वत पर बिठाकर पूजा जाता है। उत्सव में भगवान रघुनाथ की गोवर्द्धन पूजा होती है। वहीं माता सीता की भी पूजा अर्चना की जाती है। उत्सव के अंत में भगवान रघुनाथ की ओर से गौ माता की पूजा कर उन्हें अन्न खिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान देवालय परिसर में भजन कीर्तन से माहौल देवमय हो उठा। वहीं यहां आए भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया।