फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भारी बारिश से एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध, सेब फंसा

भारी बारिश से एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध, सेब फंसा

Sat, 29 Jul 2017 09:58 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध, सेब फंसा
कुल्लू। घाटी में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिला में एक दर्जन सड़कों पर यातायात प्रभावित होने से सेब की खेप भी फंस गई है। मौसम के रुख को देखते हुए घाटी के बागवानों ने सेब का तुड़ान फिलहाल रोक दिया है। मूसलाधार बारिश नेे सेब सीजन के मौके पर बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

पहले से ही यातायात के लिए बंद पड़ा औट-बंजार-सैंज एनएच-305 पर बाह्य सराज के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोग मीलों दूर तक पैदल जाने को विवश हैं। शनिवार सुबह जहां एनएच-305 कई जगहों पर हो रहे भूस्खलन से बाधित पड़ा है। वहीं जिभी में एक पेड़ केे हाईवे पर गिरने से यहां वाहनों की आवाजाही घंटों तक प्रभावित रही। माशनूनाला में स्थिति और भी गंभीर बन गई है। यहां पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन सड़कों पर आ गया है। जिसने एनएच अथॉरिटी की चिंता को और बढ़ा दिया है। बारिश से प्रभावित हुई सड़कों से कई जगहों पर सेब की खेप फंस गई है और लोग उपने उत्पाद को मंड़ियों तक नहीं ले जा पाए। अब सेब का सीजन निचले इलाकों से मध्य क्षेत्रों तक पहुंच गया है और मंडियों में सेब की अच्छा रेट मिलने से बागवानों ने तुड़ान को भी एकाएक तेज कर दिया है। हालांकि शनिवार को हुई भारी बारिश को देखते हुए बागवानों ने सेब का तुड़ान फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन

बस अड्डा प्रभारी बंजार नेत्र सिंह ने कहा कि बंजार में आधा दर्जन रोड बारिश से प्रभावित हो गए हैं। भूस्खलन से निगम की एक बस शरची रोड में फंस गई है। बंजार-छतरी मार्ग के साथ गंभीर, सजवाड़, तांदी, पेखड़ी तथा शरची के मार्ग भूस्खलन से बाधित है और इन सड़कों पर आधे मार्ग तक ही बसों को भेजा जा रहा है। वहीं, रोहाचला और करशाला मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो गया है। भूस्खलन से दलदल में तब्दील राणाबाग-घुहाटन सड़क के बंद होने से बागवानों का सेब फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और आपदा प्रबंधक की टीमों को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। मुख्य सड़कों के साथ हाईवे के बंद होने की स्थिति में तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित विभाग व एजेंसियों को भी संवेदनशील सड़कों की जल्द बहाली के लिए मौके पर मशीनरी व मजदूरों को मौके पर ही रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed