{"_id":"5c4b0851bdec224af7150e49","slug":"31548421201-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र
विज्ञापन
मतदाता समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। निर्वाचन प्रक्रिया में आम जन की अधिक से अधिक भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। हमें प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए तथा किसी भय या प्रलोभन के बिना अपने विवेक के आधार पर मतदान करना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को ढालपुर में जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता करते हुए एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने यह अपील की।
नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए गए। कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। वर्ष 2011 से इस दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। निर्वाचन आयोग प्रत्येक चुनाव में मतदान की प्रतिशता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस वर्ष आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘कोई भी मतदाता न छूटे’ रखी है। एडीएम ने कहा कि कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियां 21 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार चुन्नी लाल ठाकुर ने एडीएम, अन्य अतिथियों, प्रतिभागियों और नए मतदाताओं का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने मतदाता पंजीकरण से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। समारोह के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के संदेश और एक लघु वृत्तचित्र का प्रसारण भी दिखाया। एडीएम ने सभागार में उपस्थित लोगों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। गर्ल्स स्कूल सुल्तानपुर, डिग्री कॉलेज कुल्लू, आईटीआई कुल्लू व शमशी के विद्यार्थियों और वीरनाथ युवक मंडल फोजल के कलाकारों ने गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। रजनी, सोनम, अनमोल और अन्य छात्राओं ने निर्वाचन आयोग व मतदाता दिवस पर अपने विचार रखे। इन सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार पवन राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला स्तरीय समारोह में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. लाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित थे।