{"_id":"5c30b68abdec220cbd4d8e3d","slug":"31546696330-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से एनएच-305 समेत कई सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से एनएच-305 समेत कई सड़कें बंद
विज्ञापन
मनाली में हिमपात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/कोकसर। कुल्लू व जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भारी हिमपात हो रहा है। लाहौल में जहां बस सेवा अगले तीन माह तक के लिए बंद हो गई है, वहीं जिला कुल्लू में औट-लूहरी-सैंज नेशनल हाईवे 305 समेत करीब दो दर्जन रूट प्रभावित हुए हैं। इसमें कई रोड पूरी तरह से बंद हो गए हैं।
जलोड़ी दर्रा बंद होने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। स्कूलों में छुट्टी होने से शनिवार को भी कई लोग वाया करसोग व शिमला होकर अपने घर गए। इसके अलावा रोहाचला, करशाला, बंजार-छतरी, भल्याणी, गाड़ागुशैणी, कुल्लू-खौली, जाणा, पहचान, कोठी व सोलंग समेत रूटों पर बसों के पहिये थम गए हैं। जिला प्रशासन ने भी मौसम को देखते हुए छह जनवरी तक अलर्ट जारी किया है। घाटी में बारिश के साथ हो रही बर्फबारी से किसानों-बागवानों ने खुशी जताई है। सेब की फसल के साथ लहसुन, जौ व गेहूं के लिए बर्फबारी और बारिश वरदान साबित हुई है। जलोड़ी दर्रा में 10 से 15 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। उधर, लाहौल के कोकसर में भी बर्फबारी होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि छह जनवरी तक भारी बर्फबारी होने की सूचना है। उन्होंने जिले के बर्फीले इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। बर्फबारी के बीच जिला की ऊझी घाटी व जलोड़ी दर्रा के आसपास हिमखंड गिरने का भी खतरा बन गया है।