फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पानी, बिजली और घरों के नक्शे लटके

पानी, बिजली और घरों के नक्शे लटके

Sat, 01 Dec 2018 08:27 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
पानी, बिजली और घरों के नक्शे लटके
कुल्लू/खराहल। जिला मुख्यालय के साथ लगती चार पंचायतों को कुल्लू टाउन प्लानिंग में आने से समय पर सुविधा नहीं मिल रही हैं। पानी, बिजली और मकान के नक्शे को पास करने के लिए टाउन प्लानिंग के कार्यालय में एनओसी के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। टाउन प्लानिंग का क्षेत्र ही निर्धारित न होने से भी लोगों की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

समय पर कागजों की औपचारिकता पूरी न होने से ग्रामीणों को मायूस होकर बेरंग लौटना पड़ रहा हैै। बताया जा रहा इन पंचायतों के कई पानी, बिजली और घरों के नक्शे काफी समय से लटके हुए है। आम जनता टाउन प्लानिंग के फेर के झंझट में फंस रही है। ऐसे में कई मूलभूत सुविधाओं से भी लोग महरूम हो रहे हैं। घाटी के अमित ठाकुर, सुरेश, चमन, हीरा लाल, उत्तम, रूम सिंह, किशन, बुद्धि प्रकाश शर्मा तथा कमल आदि का कहना है कि इन पंचायतों का क्षेत्र ब्यास नदी से लेकर बिजली महादेव तक लगता है। टाउन प्लानिंग का क्षेत्र ही निर्धारित न होने से लोग असमंजस में है। कई लोगों को एनओसी न मिलने पानी के कनेक्शन लंबे समय से लटके हुए है। पूईद पंचायत के पूर्व प्रधान एवं कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, न्योली पंचायत के उप प्रधान भूपेंद्र ठाकुर, गाहर पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकुर चंद कोटिया, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर व वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को पंचायतों को टाउन प्लानिंग से बाहर करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। सीएम ने इस बारे में प्रस्ताव भेजना को भी कहा है। टाउन प्लानिंग के वरिष्ठ आलेखक निर्मल ने बताया कि वामतट की इन पंचायतों का राज्य सड़क से 300 मीटर का क्षेत्र टाउन प्लानिंग में शामिल है। मकान, पानी और बिजली कनेक्शन के लिए नियमावली के अनुसार एनओसी लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed