फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हाइडल प्रोजेक्ट प्रबंधक ने मानी ग्रामीणों की सभी मांगे

हाइडल प्रोजेक्ट प्रबंधक ने मानी ग्रामीणों की सभी मांगे

Thu, 27 Jul 2017 09:54 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
हाइडल प्रोजेक्ट प्रबंधक ने मानी ग्रामीणों की सभी मांगे
सैंज (कुल्लू)। सैंज के न्यूली में एक हाइडल प्रोजेक्ट के कार्यालय में गुस्साए ग्रामीणों की ओर से किया गए पथराव के बाद स्थिति अब शांत हो गई है। हालांकि पथराव के अगले दिन वीरवार सुबह तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में सुबह 11 बजे जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर रिसाव के पानी से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बाद में परियोजना परिसर में पीड़ित न्यूली गांव के ग्रामीणों व परियोजना प्रबंधक के बीच तनाव को ठंडा करने को लेकर बैठक हुई। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में दोनों पक्षों का समझौता करवाया गया। समझौते में सैंज और न्यूली चौकी की पुलिस मौजूद के अलावा स्थानीय पंचायत देहुरीधार की प्रधान निर्मला देवी भी उपस्थित रही। इस दौरान जहां न्यूली गांव के ग्रामीणों के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का समझौता हुआ। वहीं परियोजना प्रबंधक ग्रामीणों की फसलों व धंसी हुई जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा पानी की लीकेज के लिए निकाली नालियां भी बनाई जाएंगी। जिन किसानों की जमीन खराब हुई वहां पर डंगे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद कुल्लू की अध्यक्षा रोहिणी चौधरी की अध्यक्षता में हुए समझौते में कंपनी की ओर से जेएल देवांगन, यूसी दुबे, गुलाब सिंह तथा गौरव कुमार के साथ सैंज पुलिस चौकी के प्रभारी श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम को न्यूली में घाटी में एक हाइड्रो प्रोजेक्ट के कार्यालय में ग्रामीणों ने पथराव किया था। न्यूली गांव के ग्रामीणों का आरोप था कि प्रोजेक्ट की टेस्टिंग को छोड़े गए पानी का टरबाइन से लीक होने से उनके खेत खलियानों व रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया था ओर वह डर के साये में रहने को विवश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed