{"_id":"6936b8644d00d3cbb80a642a","slug":"30-cadets-from-rajasthan-learnt-hill-climbing-kullu-news-c-89-1-ssml1012-163582-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राजस्थान के 30 कैडेटों ने सीखा पहाड़ी पर चढ़ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राजस्थान के 30 कैडेटों ने सीखा पहाड़ी पर चढ़ना
Tue, 09 Dec 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी बबेली में एनसीसी के कैडेट्स पहाड़ पर चढ़ने का प्रशिक्षण लेते हुए।-डीपीआरओ
आईटीबीपी बबेली में हुआ एनसीसी रॉक क्लाइबिंग कोर्स का आयोजन
कैडेटों ने घूमर नृत्य पेश कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र बबेली में आयोजित एनसीसी कैडेटों के लिए रॉक क्लाइबिंग प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। एक दिसंबर से शुरू हुए इस शिविर में राजस्थान के 30 कैडेटों ने भाग लिया। इस दौरान कैडेटों को रॉक क्लाइबिंग तकनीक, रैपलिंग और दीवार पर चढ़ना के अलावा रस्सी-कार्य और गांठ अभ्यास, पर्वत सुरक्षा और बचाव प्रक्रिया, सहनशक्ति और शारीरिक फिटनेस अभ्यास करवाए गए। शिविर का एक प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक आदान-प्रदान करना रहा। इसका विषय विविधता में एकता था। इस दौरान राजस्थानी कैडेटों ने पारंपरिक घूमर नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, हिमाचली कैडेटों ने नाटी का आयोजन किया। इस मौके पर एनसीसी कुल्लू के विंग कमांडर कुणाल शर्मा उपस्थित रहे । उन्होंने शिविर के समापन अवसर पर कैडेटों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।