फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   262 deities come to Kullu Dussehra festival

Kullu News: कुल्लू दशहरा उत्सव में आए 262 देवी-देवता

Fri, 03 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 03 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
262 deities come to Kullu Dussehra festival
332 देवी-देवताओं को भेजा गया था निमंत्रण
विज्ञापन

पंजीकरण न होने से देवलुओं को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवी-देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा में जिला भर से 262 देवी-देवता पहुंचे हैं। कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी उपमंडल से दशहरा में देवता अपने-अपने देवलुओं के साथ शामिल हुए हैं।
हालांकि अभी तक कई देवताओं का पंजीकरण नहीं हुआ है। ऐसे में आंकड़ा बढ़ सकता है। गौर रहे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति की ओर से दशहरा के लिए 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया था। अधिकतर देवी-देवता दशहरा में पहुंचकर अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन

बीते वीरवार को तहसीलदार कुल्लू को अस्थायी शिविर अशुद्ध करने के आरोप में देवलुओं ने खींच कर शिविर तक पहुंचाया और फिर माफी मंगवाई। शनिवार को तहसील में कार्य करने वाले पटवारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। दोपहर 12:00 बजे तक कई देवताओं का पंजीकरण नहीं हो पाया। देवलू अपने देवताओं के पंजीकरण के लिए आए थे। पंजीकरण में देरी होने से देवलुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि कुल्लू के दशहरा में आने वाले मुआफीदार और गैर मुआफीदार देवताओं को प्रशासन सुविधाएं प्रदान करता है। इस संंबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा में 262 देवी-देवताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed