फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   26 crores will be used to heal the wounds caused by Kurpan

Kullu News: कुर्पण से मिले जख्मों पर 26 करोड़ से लगेगा मरहम

Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
26 crores will be used to heal the wounds caused by Kurpan
तटीकरण प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, अब बनेगी डीपीआर, तीन पीपीआर को दी स्वीकृति
विज्ञापन

जुलाई और अगस्त 2024 में कुर्पण खड्ड और समेज में आई बाढ़ से मची थी तबाही

गौरीशंकर
कुल्लू। जिले की कुर्पण खड्ड और समेज के पास हुई तबाही के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए प्रशासन ने तटीकरण का प्रोजेक्ट बनाया है। इसे प्रदेश सरकार की पीएसी कमेटी ने स्वीकृत कर दिया है।
कुर्पण नदी और समेज के पास नाले के तटीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने जल शक्ति विभाग के माध्यम से प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) बनाकर भेजी थी। इसे पीएसी (प्रोजेक्ट अप्रूवल कमेटी) ने स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब कुर्पण नदी के साथ साथ समेज नाले के जख्मों पर मरहम लगने की उम्मीद जग गई है। कुल 26 करोड़ से तटीकरण का काम होगा।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट की पीपीआर स्वीकृत होने के बाद डीपीआर बनाने की अनुमति मिल गई है। लिहाजा, अब बजट का प्रावधान होते ही इसकी डीपीआर बनकर फाइलन अप्रूवल मिलेगी। गौरतलब है कि कुर्पण खड्ड में दोनों ओर बागीपुल और जहां अन्य स्थानों में बस्ती को खतरा है, उन स्थानों में सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। इसके लिए नदी के दोनों ओर की अलग-अलग डीपीआर बनाई जाएगी। साथ में समेज गांव के पास जो हिस्सा कुल्लू जिले में आता है, उस हिस्से के तटीकरण को लेकर भी डीपीआर बनेगी। लिहाजा, इन तीनों स्थानों के तटीकरण को लेकर जल शक्ति विभाग ने प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। ऐसे में पीएसी ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति देकर डीपीआर बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मची थी तबाही, सात लोग अभी भी लापता
31 जुलाई, 2024 की रात को कुर्पण नदी में बादल फटने से बाढ़ आ गई थी। इसने बागीपुल के पास तबाही बचाई थी। कई घर बह गए थे और नौ लोग भी पानी और मलबे में बह गए थे। इनमें अब तक सिर्फ दो-तीन ही मिल पाए थे, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में आने वाले समय में भी बागीपुल और इसके आसपास के क्षेत्र में नदी से लोगों के घरों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में यहां तटीकरण करना जरूरी है।
--
कुर्पण खड्ड और समेज के पास खड्ड और नाले के तटीकरण की प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट सरकार को भेजी थी, जिसे पीएसी ने स्वीकृति प्रदान कर ली है। अब इसकी डीपीआर बनेगी। - डॉ. गणेश ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी

--
विभाग की तरफ से तीन स्थानों में तटीकरण के लिए पीपीआर बनाई है। इसके बाद डीपीआर बनाई जाएगी, जिससे स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जा सके। - किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed