{"_id":"5c2a1ab8bdec2256cb72482f","slug":"21546263224-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदल गईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदल गईं खुशियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में नए साल के जश्न को लेकर जहां तैयारियां चल रही थी, वहीं ऊझी घाटी के दो गांव में मातम छा गया है। मंडी जिला के पराशर में हुए सड़क हादसे में मनाली के दो गांव के दो छात्रों की एकसाथ मौत हो गई है।
बताया जा रहा है छात्र नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे। लेकिन रविवार की रात को हुए सड़क हादसे में चार में से दो छात्रों की मौत, जबकि तीन घायल हैं। मृतक दोनों छात्र मनाली के भजोगी तथा सियाल गांव के रहने वाले है। ऐसे में नए साल की खुशी मातम में बदल गई। परिवार के लोगों का अपने बेटों के खोने से रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रों की मौत से इन दोनों गांव के साथ आसपास के ग्रामीणों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि पांचों छात्र एक वैन में सवार होकर नए साल का जश्न के लिए जा रहे थे। लेकिन पराशर के पास वैन अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें भजोगी गांव के आकाश निवासी सियाल तथा अभिषेक निवासी भजोगी की मौत हुई है। अमित कुमार तथा पियूष निवासी और मनु भजोगी हादसे में घायल है। हादसे के बाद सभी छात्रों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया था, जहां दो को मृत घोषित किया गया।