फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   किसानों को दिया जाए अपना पक्ष रखने का मौका

किसानों को दिया जाए अपना पक्ष रखने का मौका

Fri, 27 Apr 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
किसानों को दिया जाए अपना पक्ष रखने का मौका
किसानों को मिले पक्ष रखने का मौका
विज्ञापन

किसान सभा ने डीएफओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
फलदार पेड़ों को काटना बंद करे वन विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल किसान सभा ने शुक्रवार को किसानों के कब्जेवाली जमीन से बेदखली को रोकने के लिए वन मंडल अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में वन विभाग के दोहरी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इससे पहले सरवरी से लेकर डीएफओ कार्यालय तक रैली भी निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि शिमला के रोहडू में 13 बागवान ऐसे हैं जिनके पास 200 बीघा तक अवैध कब्जा है लेकिन इन पर वन विभाग खामोश है। सिर्फ गरीब लोगों के ही पेड़ काटे जा रहे हैं। अच्छी पहुंच वाले लोगों के खिलाफ वन विभाग का कार्रवाई न करना दोहरी नीति हैं। सेब के पेड़ काटे जा रहे हैं। जबकि सेब हिमाचल में पर्यटन का आधार है।
विज्ञापन

वहीं किसान सभा जिला कमेटी महासचिव नारायण सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2000 में भूमि राजस्व विधेयक में संशोधन के तहत प्रदेश सरकार ने किसानों से जमीन को नियमित करने के लिए शपथ पत्र लिए थे। जिसमें 20 बीघा तक कब्जेवाली जमीन को नि:शुल्क नियमित करने को कहा गया था लेकिन बाद में शपथ पत्र दायर करने वाले किसानों पर केस दायर किए गए। जिसका अभी तक फैसला नहीं आया है। किसानों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए। कब्जेवाली जमीन की राजस्व विभाग द्वारा सही तरीके से निशानदेही की जाए। किसानों के फलदार पेड़ों को काटना बंद किया जाए। वहीं किसानों को पांच बीघा भूमि तक राहत दी जाए। इस दौरान किसान सभा सह सचिव जय सिंह, होतम सिंह सौंखला, सरचंद, राजेश ठाकुर और सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed