फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहतांग बहाल होने में लगेगा एक सप्ताह का समय

रोहतांग बहाल होने में लगेगा एक सप्ताह का समय

Sat, 31 Mar 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग बहाल होने में लगेगा एक सप्ताह का समय
रोहतांग बहाली में लगेगा एक सप्ताह
विज्ञापन

लाहौल की तरफ से मिशन स्नो क्लीयरेंस कंपलीट
दक्षिणी छोर में रफ्तार नहीं पकड़ पाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग बहाली को लेकर अभी कुछ और समय लग सकता है। रोहतांग के उत्तरी हिस्से में अधिक बर्फ के बावजूद 70 आरसीसी ने अपनी सीमा से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। वहीं दक्षिणी छोर से बर्फ हटाने में संगठन के पसीने छूट गए हैं।

संगठन दावा है कि रोहतांग बहाली को लेकर वह दिन-रात लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों की मानें तो रोहतांग खुलने में अभी भी एक सप्ताह का समय लग सकता है। पैदल राहगीरों का कहना है कि मनाली की तरफ से महज एक डोजर को मिशन स्नो क्लीयरेंस में तैनात किया गया है। एक सप्ताह पहले उम्मीद की जा रही थी कि 1 अप्रैल तक दर्रा बहाल हो जाएगा। एचआरटीसी केलांग डिपो के रिकॉर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक साल में भारी बर्फबारी के बावजूद 10 अप्रैल को रोहतांग बहाल किया गया लेकिन इस बार जनवरी महीने तक रोहतांग में जमकर बर्फबारी नहीं हुई। जब तक बीआरओ दर्रे को बहाल नहीं करता जनजातीय लोगों को तब तक गुलाबा बैरियर में राहत नहीं मिलेगी। रोहतांग बहाली मिशन का कार्य मनाली की तरफ से गुलाबा और लाहौल की तरफ स्तिंगरी से शुरू होता है। इस बार लाहौल की तरफ से बीआरओ की टीम रोहतांग टॉप पहुंच चुकी है। जबकि मनाली की तरफ अभी भी करीब एक किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाना शेष रह गया है। जिसे करीब एक सप्ताह के समय में हटाने का दावा किया जा रहा है। यात्रियों में सुरेश, दोरजे, टशी, किशन, शाम ने बताया कि मनाली की तरफ केवल एक ही डोजर बर्फ हटाने में जुटा है। यहां मशीनरी बढ़ानी चाहिए जिससे लाहौल घाटी को जल्द जोड़ा जा सके। इधर, सीमा सड़क संगठन के 38 बीआरटीएफ कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि बर्फ हटाने के लिए संगठन के जवान दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर रोहतांग को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed