फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब जिला मुख्यालय कुल्लू में बनेंगे पासपोर्ट

अब जिला मुख्यालय कुल्लू में बनेंगे पासपोर्ट

Fri, 23 Feb 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
अब जिला मुख्यालय कुल्लू में बनेंगे पासपोर्ट
passport - फोटो : demo
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलावासियों को अब अपने पासपोर्ट बनवाने के लिए शिमला के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी सुविधा के लिए अब कुल्लू में ही डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल गया है। शुक्रवार को सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कुल्लू के मुख्य डाकघर परिसर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की प्रक्रिया को आधुनिक और बहुत ही सुविधाजनक बना दिया है। अब आम लोग बड़ी आसानी से पासपोर्ट बनवा रहे हैं। देशभर में डाकघरों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में ये आम जनता की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही इनकी महत्ता को समझा और आज देश भर के डाकघरों के माध्यम से कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अब ये डाक सेवाओं के साथ-साथ बैंकिंग, पासपोर्ट, आधार लिंकेज और कई अन्य सुविधाएं भी दे रहे हैं। सांसद ने बताया कि विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र का मामला उठाया और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सहमति के बाद मंत्रालय ने डाक विभाग के सहयोग से मंडी व कुल्लू जिले लिए दो अलग-अलग डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी विकासात्मक योजनाओं को तेजी से कार्यान्वित किया जा रहा है। कीरतपुर-मनाली नेशनल हाईवे के कार्य को गति प्रदान की गई है। भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, भानुपली-बिलासपुर रेलमार्ग, भू-भू जोत और जलोड़ी सुरंग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सभी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। भुंतर के लिए नई हवाई उड़ानें भी आरंभ की जा रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रवि छावल और मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मेजर जनरल पीएस नेगी ने सांसद और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा पासपोर्ट सेवा केंद्र में दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी। सांसद ने पासपोर्ट सेवा केंद्र में पहले दिन आवेदन करने वाले लोगों को रसीदें भी प्रदान कीं। डाक सेवाओं के निदेशक निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिप सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह, जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, भाजपा नेता युवराज बौद्घ, शारदा पोतदार, एडीएम अक्षय सूद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed