फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   फर्नीचर मॉल में लगी आग; दो मंजिलें राख

फर्नीचर मॉल में लगी आग; दो मंजिलें राख

Wed, 14 Feb 2018 10:09 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
फर्नीचर मॉल में लगी आग; दो मंजिलें राख
अाग - फोटो : अमर उजाला
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट गेट के सामने बुधवार दोपहर को चार मंजिला फर्नीचर मॉल में अचानक आग लग गई। घटना में दो मंजिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक आकलन में करीब 80 लाख रुपये नुकसान आंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार बुधवार दोपहर बाद करीब 2.51 पर उन्हें सूचना मिली कि भुंतर एयरपोर्ट के गेट के सामने एक बहुमंजिला फर्नीचर मॉल में आग लग गई है। जिस पर कुल्लू से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं, एयरपोर्ट की दमकल विभाग की टीम ने बचाव कार्य किया। मौके पर एकाएक भड़की आग ने लकड़ी का सामान होने के कारण रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर आसपास के घरों व दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन मौके पर दो मंजिल जलकर राख हो गई। इसमें लाखों का फर्नीचर और घर को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक आकलन में करीब 80 लाख रुपये नुकसान आंका गया है। जबकि बाद में बिलों समेत अन्य चीजों का आकलन पर पूरा नुकसान का जायजा लिया जाएगा। प्रभावित फर्नीचर मॉल के मालिक और भवन के मालिक को प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन

इधर, कार्यकारी फायर स्टेशन ऑफिसर कुल्लू दुर्गा सिंह ने बताया कि भड़की आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया है। शाम छह बजे तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगी रही। वहीं, एसडीएम सदर डॉ अमित गुलेरिया ने बताया कि नियमानुसार प्रभावितों को फौरी राहत राशि दे दी गई है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से नियमों के अनुसार हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed