{"_id":"5a748ba64f1c1b8f268b7c6a","slug":"21517587366-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिउंड न्यूली सड़क की टारिंग न होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिउंड न्यूली सड़क की टारिंग न होने से भड़के ग्रामीण
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में सिउंड न्यूली सड़क की टारिंग में देरी को लेकर ग्रामीण भड़क गए हैं। आठ किलोमीटर लंबी सिउंड न्यूली सड़क में टारिंग के लिए टेंडर सात माह पहले किया गया है। इसके बावजूद टारिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द टारिंग का काम शुरू नहीं किया गया तो मजबूरन ग्रामीणों को प्रोजेक्ट का कार्य बंद करना पड़ेगा।
जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, देउरीधार पंचायत की प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान भगत राम, शेंशर पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, गड़ापारली पंचायत प्रधान भाग सिंह, सुचैहण पंचायत प्रधान रेपती राम, शांघड़ पंचायत प्रधान सवित्रा देवी, उपप्रधान लेद राम, देउरीधार वार्ड समिति सदस्य जयवंती देवी, राम लाल, किशन चंद, खीमी राम, रामदेव, नरोत्तम सिंह, लालदास, किशोरी लाल, शेर सिंह, राजकुमार, नरेश कुमार, रामशरन, दिले राम, सेस राम, दुनी चंद, खेम राज, ओम दत्त, निमत राम, लीलाधर, रोशन लाल, रमेश कुमार, प्रमोद कुमार, तुलसी राम, नरेंद्र कुमार और मनोज कुमार ने कहा कि दस महीने पहले जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में प्रोजेक्ट का काम बंद किया था। इसके बाद प्रोजेक्ट प्रबंधन ने लिखित रूप से आश्वसन दिया था कि दो माह में टारिंग शुरू कर दी जाएगी, लेकिन सात माह बीत चुके हैं और अभी तक सड़क पर टारिंग शुरू नहीं हो सकी है। खस्ताहाल सड़क पर गाड़ापारली, सुचैहण, शैंशर, शांघड़ और देहुरीधार पंचायत के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द टारिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया तो एचपीपीसीएल प्रोजेक्ट का कार्य बंद कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रोजेक्ट की होगी। वहीं, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि एचपीपीसीएल को सिउंड न्यूली सड़क पर टारिंग करने के आदेश दिए जाएंगे। एचपीपीसीएल प्रबंधन के महाप्रबंधक डीएस वर्मा ने कहा कि मार्च से सड़क पर टारिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।