{"_id":"5c02a15fbdec2241a26d9984","slug":"201543676255-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं, जौ और लहसुन का करवाएं बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं, जौ और लहसुन का करवाएं बीमा
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कृषि विभाग ने रबी सीजन की फसलों के बीमे के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल्लू जिला में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम पर आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसान गेहूं, जौ और लहसुन का बीमा करवा सकते हैं।
कृषि विभाग के उपनिदेशक आरसी भारद्वाज ने बताया कि लहसुन के बीमे के लिए अंतिम तिथि 14 दिसंबर निर्धारित की गई है, जबकि गेहूं और जौ का बीमा 31 दिसंबर तक करवाया जा सकता है। भारद्वाज ने बताया कि जिले के किसान नजदीकी लोकमित्र केंद्र या बैंक में जाकर अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के खंड कार्यालय के विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी या एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। उपनिदेशक ने बताया कि गेहूं के लिए 36 रुपये प्रति बीघा, जौ 30 रुपये प्रति बीघा और लहसुन के लिए 300 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम निर्धारित किया गया है।