{"_id":"5be590babdec221e2f5b659c","slug":"201541771450-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई को लगाया तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई को लगाया तिलक
Updated Fri, 09 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भाई-बहन के रिश्ते का पर्व भैया दूज देवभूमि कुल्लू में धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को भैयादूज के मौके पर बहनों ने अपने भाई को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
दूरदराज क्षेत्र की बहनों ने इस मौके पर अपने भाई के घर जाने के लिए एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। शास्त्रों के अनुसार भैया दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन किया जाता है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु मांगती है। राधा, मोना, उर्मिला, नेहा, शालू, अंकिता, पूजा, रेखा, श्वेता, रुचि, तृषा, कनिष्का, मोनिका, रूपाली, पंचालिका, रूमा, शैलजा ने कहा कि उन्होंने अपने भाई के घर जाकर तिलक लगाया है। कहा कि उन्हें इस पर्व का बेसब्री का इंतजार रहता है। एचआरटीसी की ओर से इस पर्व पर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिली। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ मणिकर्ण, मनाली, पतलीकूहल, सैंज, बंजार, आनी, निरमंड, भुंतर तथा जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी भैया दूज मनाया गया।