फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दो सप्ताह से बैली ब्रिज बहाल नहीं

दो सप्ताह से बैली ब्रिज बहाल नहीं

Mon, 08 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह से बैली ब्रिज बहाल नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। ब्यास नदी में बाढ़ आने के दो सप्ताह बाद भी मनाली बैली ब्रिज यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ है। मनाली में ब्यास नदी पर बने बैली ब्रिज पर वाहनों की रफ्तार थम जाने से लंबा जाम लग रहा है। जाम से मनालीवासियों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मनाली नगर परिषद सदस्य शबनम तनवर, पंचायत समिति सदस्य पलचान फतेह चंद, पंचायत समिति सदस्य शनाग गोकुल चंद, शनाग पंचायत के प्रधान प्रताप चंद ठाकुर, वशिष्ठ पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह, व्यापार मंडल मनाली के प्रधान अमर सिंह ने कहा कि 15 दिन पहले आई बाढ़ से बैली ब्रिज के एक कोने पर सड़क बह गई। इसके बाद पुल पर यातायात बाधित हो गया था। हालांकि ब्यास नदी पर पुराने ब्रिज से यातायात सुचारु रखा गया है। लेकिन एक पुल मनाली के वाहनों के भार को झेल नहीं पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द पुल के साथ दीवार ठीक कर ब्रिज यातायात के लिए सुचारु किया जाए। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि लोगों को हो रही असुविधा के चलते उन्होंने एनएचआई के अधिकारी को पत्र लिखा है। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंघी ने कहा कि एनएचएआई को लिखित और फोन पर भी बैली ब्रिज को जल्द ठीक करने के आदेश जारी किए हैं। एक पुल पर ही यातायात का सारा प्रेशर होने के चलते ट्रैफिक की समस्या पैदा हो रही है। एनएचएआई की ओर से बैली ब्रिज पर काम शुरू कर दिया गया है। खराब हिस्से को दुरुस्त होने के बाद मनाली में यातायात की समस्या समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed