{"_id":"5a79b6694f1c1bb1208b7a60","slug":"201517925993-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्कूलों व कालेजों में चलाएगी जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्कूलों व कालेजों में चलाएगी जागरुकता अभियान
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया हेल्प लाइन के
बारे मेें करेंगे जागरूक
जिला पुलिस की टीम स्कूल और कॉलेजों मेें देगी दस्तक
शक्ति बटन एप की सुविधा की भी दी जाएगी जानकारी
कुल्लू। महिलाओं और युवतियों पर बढ़ते अपराधों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गुड़िया हेल्पलाइन को जिला कुल्लू में भी शुरू कर दिया है। टोल फ्री नंबर के अलावा शक्ति बटन एप की सुविधा उपलब्ध करवाई है। पुलिस अब जल्द ही स्कूलों और कालेजों की छात्राओं को इसके बारे में जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है।
महिला और युवतियां इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी जानकारी ले सकती हैं। ये दोनों सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि 82196-81608 हेल्पलाइन (टोल फ्री) नंबर के अलावा महिला और युवतियां अपने मोबाइल पर शक्ति बटन एप को डाउनलोड कर किसी भी संकट के समय टोल फ्री या फिर एप के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्रदेश सरकार ने खनन, वन व ड्रग माफिया के खिलाफ गुप्त शिकायत करने के लिए होशियार हेल्प लाइन नंबर 1090 शुरू की है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इसकी शिकायत उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर दे सकता है। शिकायत कर्ता की सूचना गुप्त रखी जाएगी।