फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   फोरलेन निर्माण में तोड़ दिया ग्रामीणों का रास्ता

फोरलेन निर्माण में तोड़ दिया ग्रामीणों का रास्ता

Mon, 05 Feb 2018 05:48 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण में तोड़ दिया ग्रामीणों का रास्ता
फोरलेन निर्माण के दौरान
विज्ञापन

रास्ता टूटा, ग्रामीणों में रोष
समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेग तलोगी के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वामतट होकर फोरलेन निर्माण के दौरान तलोगी पंचायत के लिए बना रास्ता तहस-नहस हो गया है। सोमवार को इस समस्या को लेकर पंचायत का पार्वती स्वयं सहायता समूह तराकड़ा उपायुक्त कुल्लू से मिला। तलोगी पंचायत के प्रधान टिकम तथा उपप्रधान अनिल राणा की अगुवाई में महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने डीसी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
स्वयं सहायता समूह की बालदासी, सुषमा कुमारी, ऋतु, नैंसी देवी, पुष्पा ठाकुर, वीना, ऊषा, रूपा शर्मा, वंदना, लता कुमारी और सरिता ने कहा कि उनकी पंचायत के गांवों को जोड़ने वाले मुख्य रास्तों को फोरलेन निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को पहाड़ी या फिर लोगों के खेतों से होकर जान जोखिम में डालकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक समस्या पंचायत के वार्ड नंबर पांच और वार्ड नंबर चार के लोगों को आ रही है। रास्तों की जगह फोरलेन निर्माण का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से ऊंची दीवारें बनाई जा रही हैं। जिससे उनके बच्चों का स्कूल जाना खतरनाक हो गया है। महिलाओं व ग्रामीणों ने उपायुक्त से उनके रास्तों के साथ छेड़छाड़ न करने की बात ही है और न ही यहां दीवार न लगाने की मांग की है। वहीं उपायुक्त कुल्लू युनूस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी से इसकी संबंध में बात की जाएगी। उन्होंने एसडीएम कुल्लू को इसकी जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed