{"_id":"59ee1d8e4f1c1bcf538b8a8c","slug":"201508777358-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह पर षड़यंत्र के तहत हो रही कार्रवाई : बराड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह पर षड़यंत्र के तहत हो रही कार्रवाई : बराड़
Mon, 23 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
congress logo
- फोटो : amarujala
Link Copied
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने सोमवार को बंजार में शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद बंजार के मेला ग्राउंड बंजार में एक जनसभा हुई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बराड़ और पंजाब के विधायक कुलविंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह को याद करते उनकी धर्मपत्नी डॉ शिवानी सिंह और पुत्र आदित्य विक्रम सिंह भी मंच भावुक हो गए। इस दौरान अमरेंद्र सिंह बराड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर षडयंत्र के तहत ईडी की कार्रवाई करवा रहे हैं। बाद में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने अपने पिता कर्ण सिंह को याद किया और कहा कि वे बंजार विस में बचे कार्यों को पूरा करने चाहते हैं। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे और जनता से आदित्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पहले खुंदन पुल से लेकर ऐतिहासिक मेला ग्राउंड बंजार तक ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई। इस अवसर पर देवी सिंह पाल, थरबन पालसरा, टीसी महंत, गुमत राम, भोलादत्त, बलदेव ठाकुर, बुद्धि सिंह, हेमराज शर्मा, मोहर सिंह, टहल सिंह राणा, डोला सिंह महंत, राम लाल कुल्लवी, कुंजलाल राणा, टेढ़ी सिंह नेगी, धनीराम चौहान व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर कनौण से कुर्मी राम, इंद्र सिंह व श्याम लाल, चकुरठा से नीरत सिंह, इंद्र सिंह व जीवन ठाकुर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। जिनका आदित्य विक्रम सिंह ने हार पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।