{"_id":"597b63774f1c1bbb538b4b69","slug":"201501258615-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी सूरत में मंजूर नहीं एनपीएस : इंद्र ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी सूरत में मंजूर नहीं एनपीएस : इंद्र ठाकुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन व हिमाचल प्रदेश प्राइमरी टीचर फेडरेशन के आह्वान पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ पांच अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा। संघ के मुख्य संरक्षक का कहना है कि एनपीएस को किसी भी सूरत में मंजूर नहीं किया जाएगा। ओपीएस को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
ओपीएस को तुरंत लागू करने व एनपीएस के खिलाफ हो रहे इस धरने में जिले से प्राथमिक शिक्षक भाग लेंगे और जिला मुख्यालय में अपनी मांगों के समर्थन में हल्ला बोलेंगे। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय बैठक में जिला स्तर पर होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई है। जिसके आधार पर अब जिला स्तर पर धरने दिए जाएंगे। कुल्लू में पांच अगस्त को सुबह 11 बजे प्राथमिक शिक्षक कलाकेंद्र के समीप एकत्रित होकर आवाज बुलंद करेंगे। यहां से रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। यहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद उपनिदेशक कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक इंद्र ठाकुर, जिला प्रधान कुलदीप, महासचिव बिहारी लाल, कोषाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान मीने राम भारद्वाज, महालेखाकार चने राम शर्मा, नग्गर के प्रधान कुंज लाल, कुल्लू दो के प्रधान हरी सिंह ठाकुर, कुल्लू एक के प्रधान हरमेश लाल शर्मा, सैंज के प्रधान सब्जा चंद, बंजार के प्रधान जीवन सिंह, निरमंड के प्रधान सोहन लाल वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में है। जबकि नई पेंशन स्कीम से कर्मचारी लाचार हो जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए कुल्लू में पांच अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्राथमिक शिक्षकों से आह्वान किया है कि प्रदर्शन में शामिल होकर अपने हकों की आवाज को बुलंद करें।