फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   2000 stray dogs in Kullu will be given anti-rabies vaccine.

Kullu News: कुल्लू में 2000 लावारिस कुत्तों को लगेगा एंटी रेबीज का टीका

Mon, 05 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
2000 stray dogs in Kullu will be given anti-rabies vaccine.
एक महीने का रखा है लक्ष्य, अभी तक 1136 का किया गया टीकाकरण
विज्ञापन

मुफ्त लगाया जा रहा टीका, विभाग ने जनता-संस्थाओं से भी मांगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बढ़ते कुत्ते के काटने के मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका लगाएगा। विभाग ने जिले में 2000 लावारिस कुत्तों को एआरबी टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें 1136 कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका लगाया जा चुका है।
इन दिनों टीकाकरण का काम चला हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह टीका मुफ्त लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिले में कुत्ते के काटने के मामले साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं। लावारिस कुत्तों से रेबीज फैलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इन्हें कम करने के लिए विभाग लावारिस कुत्तों को एआरबी का टीका मुफ्त लगा रहा है। विभाग ने आम जनता और संस्थाओं से भी सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के उप निदेशक रवि ठाकुर ने कहा कि लावारिस कुत्तों को टीका लगाने के लिए कोई भी व्यक्ति विभाग तक ला सकता है। संस्थाओं के साथ मिलकर भी इस दिशा में काम किया जा रहा है। विभाग ने विशेष अभियान के तहत 2000 कुत्तों का एक महीने में टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1136 कुत्तों को टीका लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला में डॉग बाइट के मामले
जिले में कुत्तों के काटने के मामले साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2024 में 2353 मामले सामने आए थे। वर्ष 2023 में ये 1888 थे। वर्ष 2022 में ये 1637 थे। इससे साफ है कि ये मामले साल दर साल लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

--
एंटी रेबीज टीका लगाने का काम चल रहा है। दो हजार लावारिस कुत्तों को एक महीने में एआरबी का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसे जल्द पूरा किया जाएगा। 50 फीसदी से अधिक लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। - रवि ठाकुर, उप निदेशक पशु पालन विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed