फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   200 soldiers will take charge of security in Manali.

Kullu News: मनाली में 200 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Mon, 15 Dec 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
200 soldiers will take charge of security in Manali.
क्रिसमस से विंटर कार्निवल तक होगी अतिरिक्त जवानों की तैनाती
विज्ञापन

20 दिसंबर तक पहुंच जाएंगे 100 होमगार्ड और तीन पुलिस रिजर्व

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में क्रिसमस और नववर्ष सीजन का लगभग आगाज हो गया है। पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं। मनाली में लगभग 100 अतिरिक्त जवान मोर्चा संभालेंगे। 20 दिसंबर तक अतिरिक्त जवानों की तैनाती होने की संभावना है।

पर्यटन नगरी में मनाली में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रोजाना मनाली में 1,000 से अधिक पर्यटक वाहन और 100 से अधिक वोल्वो बसें पहुंच रही हैं। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हर बार हो रहा है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल होने लगी है। जगह-जगह जाम लगने से पर्यटकों को दिक्कत हो रही हैं। हालांकि, जल्द इस समस्या के कम होने की संभावना है। यातायात नियंत्रण के लिए मनाली में 20 दिसंबर तक लगभग 200 अतिरिक्त जवान मोर्चा संभालेंगे। पुलिस विभाग ने पुलिस मुख्यालय से तीन अतिरिक्त रिजर्व बटालियन और 100 होमगार्ड के जवान मांगे हैं। इन सभी जवानों की कुल संख्या लगभग 200 रहेगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर तक अतिरिक्त जवानों के आने की संभावना है। ये जवान क्रिसमस से विंटर कार्निवल तक सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed