फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   20 earlier dungeon not filled yet

बरसात के सात माह बाद भी लोट नहीं पहुंची बस

Fri, 11 Feb 2022 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
20 earlier dungeon not filled yet
कांडीबाग-लोट सड़क पर गिरा डंगा सात माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। संवाद। - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। बरसात को गुजरे सात माह का समय हो गया है। लेकिन लोनिवि की लापरवाही फनौटी पंचायत के दस गांवों के 800 लोगों पर भारी पड़ रही है। विभाग की ओर से बरसात में कंडीबाग-लोट सड़क पर गिरे डंगे को लगाए हुए 20 दिन का समय हो गया है। लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं भरा गया है। इससे सड़क पर बस नहीं चल पा रही है। इससे लोगों को दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि के साथ सरकार पर भी सवाल उठाए हैं।

ग्रामीण सुनील कुमार, धर्म सिंह, कुमार सिंह, आलम चंद, निका राम, हीरा लाल, खेम राज, सोहन लाल ठाकुर तथा रंजीत राठौर ने कहा कि सरकार व लोनिवि की लापरवाही से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सात माह का समय गुजर गया है, लेकिन सड़क पर गिरा डंगा अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में निगम की बस भी सात माह से लोट गांव नहीं पहुंची। ऐसे में लोट, बनाला, डोहाड़, घुहाटन, फनौटी, निचली फनौटी, दपांदा, धार, झाकडूपानी, दंदधार आदि गांव की जनता पैदल सफर करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि उन्हें बस पकड़ने के लिए दो किलोमीटर दूर पैदल कांडीबाग पहुंचना पड़ रहा है। एक डंगे की वजह से न तो बसें आ रही और न भवन निर्माण की सामग्री से लदे ट्रक आरपार हो पा रहे हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता ज्ञान भारती ने कहा कि इस मार्ग पर दो डंगे लगने हैं। एक डंगा लग गया है और इसको पत्थर व मिट्टी से भरा जाएगा। एक ओर डंगा लगना है, मगर ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। कहा कि सड़कों में अगर डंगों के निर्माण में देरी होती है तो ठेकेदार पर जुर्माना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को जल्द डंगा लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed