{"_id":"5c40a2d3bdec22737f73208c","slug":"191547739859-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोड़ी दर्रा बहाल करने में झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोड़ी दर्रा बहाल करने में झोंकी ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से अलग-थगल हुए बाह्य सराज की जनता को 12 दिन का समय हो गया है। अभी उन्हें कुछ दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि, मौसम खुलने के बाद एनएच अथॉरिटी ने जलोड़ी दर्रा को बहाल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आनी की तरफ से दर्रा तक एनएच 305 छोटे वाहनों के खोल दिया गया है। जबकि, बंजार की ओर से अभी तीन किलोमीटर सड़क से बर्फ को हटाना शेष है। बंजार के सोझा से आगे धूप न लगने से यहां सड़क पर पड़ी बर्फ ठोस परत के रूप में जम गई है। इसके चलते यहां बर्फ हटाने का कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। वीरवार को स्नो कट्टर खराब होने से घंटों तक बर्फ हटाओ अभियान को ब्रेक लग गई। औट-आनी-सैंज हाईवे-305 के बहाल होने में हो रही देरी से लोग मीलों पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, 21 और 22 जनवरी से मौसम विभाग ने फिर से बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। बावजूद इसके एनएच अथॉरिटी ने 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को बहाल करने के काम को तेज किया है। एनएच अथॉरिटी का स्नो कट्टर दो फीट ऊंची बर्फ की दीवार को चीरते हुए आगे बढ़ रहा है। वाया करसोग और शिमला होकर आने वाले आनी-निरमंड के लोगों को अपने कामकाज निपटाने के लिए जलोड़ी दर्रा के बहाल होने से राहत मिलेगी। अथॉरिटी के सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने कहा कि हाईवे-305 आनी की ओर से बहाल हो गया है और छोटे वाहन जलोड़ी जोत भी पहुंच रहे हैं। एनएच के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि बर्फ की ठोस परत होने से बीच में स्नो कट्टर खराब होने लगा है। वीरवार को बर्फ हटाने का काम कुछ समय के लिए रुक गया था। उन्होंने कहा कि अभी करीब तीन किमी बर्फ हटाना शेष रह गया है। लोक निर्माण विभाग भी घाटी में बर्फबारी से बंद करीब एक दर्जन सड़कों को बहाल करने में जुट गया है।