फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एनजीटी में होटलियरों का पक्ष रखेगी सरकार

एनजीटी में होटलियरों का पक्ष रखेगी सरकार

Sun, 15 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी में होटलियरों का पक्ष रखेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के होटलों पर हो रही कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार सोमवार को एनजीटी में होटलियरों का पक्ष रखेगी। एडिशनल एडवोकेट के साथ तीन निजी अधिवक्ता भी एनजीटी में होटलियर एसोसिएशन का पक्ष रखेंगे। नया डेवलपमेंट प्लान लागू न होने तक एनजीटी से समय मांगा जाएगा।

पर्यटन नगरी मनाली में होटलियरों ने वन, परिवहन और युवा एवं खेल सेवाएं मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ मसले को लेकर बैठक की। मनाली में गोविंद सिंह ठाकुर के निवास स्थान पर हुई बैठक में होटलियरों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। होटलियरों ने वन मंत्री से समस्या का समाधान करने का भी आग्रह किया। मनाली होटलियर ऐसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि गोविंद सिंह ठाकुर के साथ होटलियरों की बैठक हुई है। इसमें आश्वासन दिया गया कि प्रदेश सरकार की ओर से सुनवाई में मोहल्लत मांगी जाएगी। अमृत योजना के तहत कुल्लू डेवलपमेंट प्लान बनाया जा रहा है। जब तक यह प्लान तैयार होकर लागू नहीं किया जाता, तब तक एनजीटी से समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनजीटी में तीन निजी अधिवक्ता भी एडिशनल एडवोकेट के साथ होटलियर ऐसोसिएशन मनाली का पक्ष रखेंगे। गौर रहे कि एनजीटी की होटलों पर कार्रवाई से सीजन में पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। इसका खामियाजा होटल कारोबारियों को भुगतना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed