फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भाजपा ने पुराने चेहरों पर खेला दावं

भाजपा ने पुराने चेहरों पर खेला दावं

Wed, 18 Oct 2017 10:33 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पुराने चेहरों पर खेला दावं
evm - फोटो : amarujala
कुल्लू। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में भाजपा ने पुराने चेहरों पर दांव खेला है। बंजार विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र शौरी नया चेहरा उतारा है। वहीं सूची से पूर्व मंत्री खीमी राम का नाम गायब है। जिससे खीमी राम समर्थकों को झटका लगा है।
विज्ञापन

पुराने चेहरों में कुल्लू जिला के मनाली विस क्षेत्र से गोविंद ठाकुर, कुल्लू सदर से महेश्वर सिंह और आनी से किशोरी लाल का नाम शामिल है। जबकि बंजार से युवा सुरेंद्र शौरी पहली बार विधानसभा चुनाव भाजपा की टिकट से लड़ेंगे। लाहौल-स्पीति से पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय पर भाजपा ने तीसरी विश्वास जताते हुए उन्हें कमान सौंपी है। भाजपा के टिकट को लेकर लंबे समय से संशय चल रहा था, लेकिन बुधवार शाम आधिकारिक सूची जारी होने से समर्थकों में खुशी की लहर है। गोविंद ठाकुर भाजपा टिकट पर मनाली से दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। एक बार वह कुल्लू सदर से विधायक रह चुके हैं। जबकि महेश्वर सिंह कुल्लू सदर से भाजपा टिकट पर पहली बार मैदान में होंगे। इससे पहले वह हिलोपा की तरफ से कुल्लू सदर से चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। पूर्व में वह बंजार से दो बार विधायक रह चुके हैं। आनी से किशोरी लाल पर भाजपा ने तीसरी बार विश्वास जताया है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति की चार सीटों में अनुभवी राजनीतिज्ञ भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान पर हैं। वहीं, बंजार से जिला परिषद चुनाव परचम लहरा चुके सुरेंद्र शौरी दमखम दिखाने को तैयार हैं। कुल्लू सदर से राम सिंह को टिकट न मिलने से उनके खेमे में मायूसी छाई हुई है। जबकि महेश्वर सिंह समर्थक गदगद हैं। बंजार से भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा को भी टिकट न मिलने से झटका लगा है। टिकट की दौड़ में शामिल कई नेता सूची जारी होने के बाद सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed