{"_id":"59e4a9c94f1c1bdb538b7bc1","slug":"191508157897-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ट्रिनीटी स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ट्रिनीटी स्कूल का दबदबा
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
बंजार के ट्रीनट्री स्कूल के छात्र जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले से ट्राफी जीतकर लौटने के बाद स्कूल में प्राध्यापकों के साथ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। बजौरा में आयोजित 25वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस (सीएसी) में ट्रिनीटी स्कूल बंजार ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल व बंजार उपमंडल का नाम रोशन किया है। ट्रिनीटी स्कूल के प्रधानाचार्य किरन डेंग ने बताया कि प्रतियोगिता के साइंस माडल वर्ग में आर्यन इंद्र प्रभात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि क्विज में रेणुका प्रथम तथा पुष्पेंद्र दूसरे स्थान पर रहे हैं।
वरिष्ठ वर्ग में ज्योतिरादित्या ने बाजी मारी है। इसके अलावा नमीता, ईशीता, कार्तिक, विजय, नितिन, सौरभ और अनुष्का ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। परियोजना रिपोर्ट में मुस्कान चौधरी के साथ अनिकेत, पुष्पलता तथा पलक, दूसरी और तीसरी परियोजना रिपोर्ट में श्वेता सिंह, अनामिका, श्रेया तथा पारिका विजेता रही। उन्होंने बताया कि तीनों परियोजना रिपोर्ट का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो सोलन में होगी। इस दौरान शिक्षिका रैना वर्मा, आशा धीमान और गुरमीत सिंह भी मौजूद रही।