फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   19-year-old youth dies in road accident

Kullu News: सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत

Fri, 02 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
19-year-old youth dies in road accident
तलोगी के पास वीरवार देर रात को हुई दुर्घटना, निरमंड का रहने वाला था पीयूष
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी मोटरसाइकिल, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एनएच तीन में फोरलेन सड़क में तलोगी के समीप सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई है। घायल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया था। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 1:30 बजे फोरलेन में तलोगी के समीप भुंतर की तरफ एक माेटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार पीयूष, निवासी कलौट, डाकघर जाओं, तहसील निरमंड को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच की। गौर रहे कि फोरलेन सड़क में 24 घंटों में यह दूसरा सड़क हादसा हुआ है। 24 घंटों में हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई है। जिया से रामशिला के बीच लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर लोगों ने भी चिंता जताई है। लोगों में भी फोरलेन सड़क में बढ़ रहे हादसों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस थाना भुंतर में घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि फोरलेन में निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed