{"_id":"5c3c94f8bdec22732971297e","slug":"181547474168-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण, वशिष्ठ, क्लाथ में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्ण, वशिष्ठ, क्लाथ में लगाई डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मकर संक्रांति के अवसर पर कुल्लू जिला के तीर्थ स्थलों में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। धार्मिक नगरी मणिकर्ण, वशिष्ठ, क्लाथ में लोगों ने ठंड के बावजूद आस्था की डुबकी लगाई। कुल्लू में रविवार रात को भारी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के बाद घाटी में सुबह तापमान माइनस में चल रहा था। इसके बाद भी मकर संक्रांति की रस्म को पूरा किया।
धार्मिक नगरी मणिकर्ण, वशिष्ठ, क्लाथ में गर्म पानी के स्रोतों के बीच लोगों ने पवित्र स्नान किया। मकर संक्रांति पर धार्मिक नगरी मणिकर्ण में अधिक भीड़ रही। मणिकर्ण में सुबह पांच बजे ही गर्म पानी के कुंडों में स्नान के लिए लोग पहुंच गए थे। राम मंदिर, गुरुद्वारा साहिब तथा नैणा माता मंदिर के पास कुंडों में लोगों ने स्नान किया। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा। पर्यटन नगरी मनाली के वशिष्ठ, क्लाथ में भी गर्म पानी में लोगों ने डुबकी लगाई। हालांकि मणिकर्ण घाटी के दूरदराज तीर्थ स्थल खीरगंगा में श्रद्धालु बर्फबारी के कारण नहीं पहुंच सके। मणिकर्ण में पवित्र स्नान करने आए मोहर सिंह शर्मा, चमन लाल ठाकुर, विवेक और रीना देवी ने कहा कि मकर संक्रांति पर तीर्थ स्थलों में पवित्र स्नान बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र स्नान का जिक्र धार्मिक ग्रंथों में भी है। उन्होंने कहा कि पवित्र स्नान के बाद देवी-देवताओं की जाने वाली पूजा फलदायी साबित होती है। माइनस तापमान के बीच लोगों ने पवित्र स्नान किया।