फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीएचसी को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन

सीएचसी को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन

Mon, 07 Jan 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 07 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जरी (कुल्लू)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मणिकर्ण के भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया। साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र रतोचा के भवन का शिलान्यास किया।

कहा कि पीएचसी मणिकर्ण के भवन का निर्माण 58 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसके परिसर में अन्य कार्यों के लिए 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। पुंथल में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोला जाएगा। रसोल आयुर्वेद औषधालय भवन का निर्माण किया जाएगा। सीएचसी जरी के भवन के लिए एक करोड़ 33 लाख मंजूर किए जा चुके हैं। इस भवन के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी। स्वास्थ्य उपकेंद्र रतोचा के भवन पर कुल 26 लाख रुपये खर्च होंगे। कसलादी में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भी बजट का प्रावधान किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने मणिकर्ण में ग्राम पंचायत बरशैणी और कसोल की पात्र महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन भी बांटे। इस दौरान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला परिषद सदस्य टेक चंद, रतोचा प्रधान चंद्रकला, उप प्रधान दुनी चंद, कुल्लू भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed