{"_id":"5c2cbe56bdec2256a47cc773","slug":"181546436182-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ, सुंदर शौचालय के मालिक होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ, सुंदर शौचालय के मालिक होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक जनवरी से स्वच्छ, सुंदर शौचालय अभियान का शुभारंभ किया है। इसके तहत सबसे स्वच्छ और सुंदर शौचालय को मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। यह अभियान पूरे देश में 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत पूरे माह में सभी परिवारों को अपने शौचालयों में पेेंटिंग करवाकर सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बीडीओ नग्गर ने इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सुंदरता में अव्वल रहने वाले देशभर के शौचालयों के मालिकों को केंद्र स्तर पर इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। एक प्रदेश के अव्वल तीन जिलों में व्यक्तिगत शौचालयों को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार कर ओर से चयनित किया जाएगा। इनमें सबसे स्वच्छ और सुंदर शौचालयों के मालिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सबसे स्वच्छ और सुंदर शौचालयों का दावा पेश करने वाले शौचालय मालिक अपने शौचालय की फोटो संबंधित ब्लॉक में भेजेंगे। ब्लॉक से यह फोटो डीआरडीए में भेजे जाएंगे। डीआरडीए की ओर से ग्रामीण विकास विभाग को भेजा जाएगा।