फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विजेंद्र सेन चुनाव समिति अध्यक्ष, अमर ठाकुर बने प्रभारी

विजेंद्र सेन चुनाव समिति अध्यक्ष, अमर ठाकुर बने प्रभारी

Sat, 21 Oct 2017 10:08 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
विजेंद्र सेन चुनाव समिति अध्यक्ष, अमर ठाकुर बने प्रभारी
bjp logo - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा की बैठक में कुल्लू मंडल चुनाव समिति का अध्यक्ष भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन को बनाया गया। अमर ठाकुर को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी चुना गया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने की। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा, विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में चुनावों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिसमें अनिरूद्ध खैरा, अंजना बोध, युवराज बोध, टेक चंद, किशोरी लाल ठाकुर और देवेंद्र शर्मा को समिति का सदस्य बनाया गया। कार्यालय समिति में गोपी चंद शर्मा प्रमुख, अटल व यशोद्धानंद बजीर सह प्रमुख, वित्त समिति में तेज सिंह नेगी, दानवेंद्र सिंह, रमेश शर्मा, विजेंद्र सेन को लिया गया है। प्रचार प्रसार समिति में संजू पंडित, नरपत, रूचिन, योगेश ठाकुर, हितेंद्र, तारकेश्वर, अनिल राणा, चंद्र करीर को शामिल किया गया और प्रिंटिंग का कार्य राजीव गोयल देखेंगे। बड़ी रैली प्रमुख अमर ठाकुर तथा गिरीराज विष्ठ, तरूण विमल, अनिश सूद, संजय ठाकुर सहयोगी होंगे। छोटी रैली प्रमुख देवेंद्र शर्मा जबकि शिव लाल, राजू विष्ठ, सुनील बोध, सन्नी बोध, कर्म सिंह को उनका सहयोगी बनाया गया है। लीगल सैल से संबंधित कार्य के प्रमुख सुधीर भट्नागर, तारा चंद गौतम, अमर ठाकुर, सतीश कात्यान, किशन ठाकुर को उनका सहयोगी चुना गया। परिवहन की व्यवस्था का जिम्मा जगदीश, रजत जंबाल, अनवर भारती को दिया गया। अमित सूद तथा राजीव गोयल प्रवास प्रमुख होंगे। तरूण विमल को रथ प्रमुख का मुख्य, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का मीडिया का जिम्मा भी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर देखेंगे। जबकि राजेंद्र शर्मा तथा जगदीश राठौर का सहयोग करेंगे। सोशल मीडिया तरूण विमल, देवानंद, दुनी चंद देखेंगे। प्रताप ठाकुर को आवास प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed