फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ पर प्राध्यापक के खिलाफ फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा

छात्राओं से छेड़छाड़ पर प्राध्यापक के खिलाफ फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा

Wed, 09 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ पर प्राध्यापक के खिलाफ फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा
कुल्लू। कॉलेज की चार छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर बुधवार को कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज परिसर से एसपी कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन और उक्त प्राध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा महिला प्राध्यापक को कॉलेज से हटाने की मांग की। कॉलेज में माहौल को गरमाता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोपहर बाद ढालपुर चौक में सैकड़ों विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन कर महिला प्राध्यापक की ओर से छात्राओं को प्रताड़ित करने का विरोध किया। एसपी कार्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी की। जिन्हें एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, डीएसपी मुख्यालय शिव चौधरी ने विद्यार्थियों को शांत किया और उक्त मामले को लेकर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई न होने पर दोबारा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्र भूपेंद्र सिंह कोटिया ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं को महिला प्राध्यापक के द्वारा कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया है। यह हरकत बेहद शर्मनाक है। विद्यार्थियों ने चेताया है कि अगर महिला प्राध्यापक को कॉलेज से नहीं हटाया गया तो वीरवार से कक्षाएं खाली कर गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। साथ ही ढालपुर चौक पर सैकड़ों विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। जिसकी जवाबदेही कॉलेज प्रबंधन की होगी। इस दौरान आशीष कुमार, थॉमस, संजय कुमार, सुनील, विपिन, रोहित कुमार, उपेंद्र, मोनिका, सुरभि, सतीश, अजय कुमार, नवल, कुशल, आशुतोष, चमन, मनीषा और आरती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed