फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कटराईं में एनएच पर पानी ही पानी

कटराईं में एनएच पर पानी ही पानी

Sat, 09 Mar 2019 07:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
कटराईं में एनएच पर पानी ही पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल/कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर फोरलेन निर्माण से कटराईं में पानी की सही निकासी का प्रावधान न होने से एक बड़ी झील बन गई है। इससे वाहनों का यहां से गुजरना दुश्वार हो गया है। खासकर कार और दोपहिया वाहन इसी झील में फंसने लगे हैं। इतना ही नहीं कई वाहनों के चैंबर और टंकियां तक फट चुकी हैं।

झील ने जहां मनाली घूमने आ रहे सैलानियों का मजा किरकिरा कर दिया, वहीं स्थानीय लोगों को भी यहां से आवाजाही करने में मुश्किलें आ रही हैं। फोरलेन में निकासी नालियां न बनाए जाने से यह समस्या पेश आ रही है। खास बात यह है कि सरकार की ओर से इस नए बाईपास को बनाने से लोगों को कटराईं के पुराने मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिली थी। सड़क खुलने के तीन माह बाद ही सर्दियों की बारिश में सड़क पर बनी झील से इसे बनाने वालों की जल्दबाजी भी सामने आ गई। स्थानीय निवासी, अमित, अजय, राजेश, कमल, सुरेश, नीतिन, सुमन, निलेश, कुर्मदत्त, खीमीराम, टायसन, सोनम, जितेंद, सुरेंद्र और देवेंद्र ने बताया कि कटराईं में झील में फंसने से कई वाहन खराब हो चुके हैं। वहीं लोगों को मजबूरन लौटकर पुराने रास्ते से लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। पिछले दिनों बारिश में यहां कई बार सड़क घंटों बंद रही है। इसके बावजूद एनएच में बनी इस झील को ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों ने मांग की कि इस प्वाइंट को ठीक कर जनता सहित पर्यटकों को राहत प्रदान की जाए। उधर, इस संबंध में फोरलेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल योगेश ने कहा कि सड़क पर जमे पानी की निकास के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed