फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 अगस्त तक दें गलत राशन कार्डों का ब्यौरा

15 अगस्त तक दें गलत राशन कार्डों का ब्यौरा

Sat, 29 Jul 2017 09:58 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
15 अगस्त तक दें गलत राशन कार्डों का ब्यौरा
कुल्लू। जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति और जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राकेश शर्मा ने की। बैठक में कुल्लू जिला में खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता, वितरण और इनसे संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

एडीसी राकेश शर्मा ने बताया कि जिला के 99,115 परिवारों को डिजिटल राशन कार्ड दिए जा चुके हैं। अगर किसी डिजिटल राशन कार्ड में कोई गलती हो तो संबंधित पंचायत सचिव तुरंत इसका ब्यौरा खाद्य आपूर्ति विभाग को प्रेषित करे। एडीसी ने डीआरडीए के परियोजना अधिकारी और बीडीओ को यह कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में उचित मूल्य की कुल 442 दुकानों में से 346 में पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं। बीते दिनों आनी के एक स्कूल में खाद्य सामग्री को लेकर आई शिकायत का कड़ा नोटिस लेते एडीसी ने कहा कि मिड डे मील योजना के लिए दी जानी वाली खाद्य सामग्री का भंडारण सही ढंग से होना चाहिए तथा इसका नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शिकायत रजिस्टर लगाए गए हैं। आईसीडीएस अधिकारी इन रजिस्टरों में दर्ज होने वाली शिकायतों के त्वरित निपटारे के साथ-साथ इसकी मासिक रिपोर्ट भी प्रेषित करें। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वितरित की जानी वाली खाद्य सामग्री की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2,34,926 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 2,22,140 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डॉ. जीसी बैंस, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र, खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केआर शर्मा, सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयक चेतन ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed