{"_id":"5c3354d7bdec22571073618c","slug":"161546867927-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ने पुलिस के साथ मिलकर कर युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी ने पुलिस के साथ मिलकर कर युवक की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति ने पुलिस के साथ मिलकर की युवक की पिटाई
टापू पुल पर काफी देर तक हंगामा, युवक ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
पुलिस का गवाह न बनने पर मारपीट का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते टापू पुल पर सोमवार सुबह उस वक्त माहौल खूब गर्मा गया, जब पुलिस जवान और युवक की आपस में बहस हुई। काफी देर तक टापू पुल पर पुलिस और युवक के बीच तीखी नोक झोंक होती रही। हालांकि इससे पहले युवक ने एक अन्य शख्स द्वारा मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। युवक ने उसके साथ हुए बर्ताव की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को शिकायत की है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। चौकी डोभी के राजेश कुमार ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि वह टापू पुल से रोजाना की तरह अपने काम से आ रहा था। इस दौरान पुलिस यहां कुछ काम कर रही थी। वह भी पुलिस को देखने लगा और पुलिस के साथ खडे़ एक व्यक्ति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। कहा कि वह पुलिस का गवाह बन जाए। मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करता रहा। घटनास्थल पर उसके परिवार के लोग पहुंचे और मारपीट न करने के लिए कहा। मारपीट से वह चोटिल हो गया और उसका अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। मारपीट करने वाले को पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सुबह हुए इस प्रकरण को लेकर शहर में चर्चाओं का माहौल है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस तरह का शिकायत पत्र मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों पक्षों के सुनने के बाद किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है।