फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जनमंच में गूंजी बिजली,पानी व सड़कों की समस्याएं

जनमंच में गूंजी बिजली,पानी व सड़कों की समस्याएं

Sun, 04 Nov 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में गूंजी बिजली,पानी व सड़कों की समस्याएं
जनमंच कार्यक्रम में उठाईं बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं
विज्ञापन

काम न करने वाले अधिकारियों की होगी जवाबदेही
गड़सा में दस पंचायतों के लोगों की समस्याओं का किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। घरद्वार पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनमंच कार्यक्रम बंजार विधानसभा क्षेत्र के गड़सा में किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अधिकतर लोग बिजली, पानी और सड़क की समस्या को लेकर आए। कई लोगों ने कई दिनों तक नलकों में पानी न आने की बात कही। ग्राम पंचायत गड़सा, पारली, जेष्ठा, मंझली, दियार, भलाण-1, हुरला, रोट, सचाणी और नरैश पंचायत की जनता ने बदहाल सड़कों की टारिंग करने और वर्षों से बन रही सड़कों को जल्द पूरा करने की मांगों को उठाया। ग्रामीणों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जवाब दिए।
जनमंच में करीब 151 समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें से 120 जनसमस्याएं जनमंच से पहले प्राप्त हो गई थीं, जबकि 31 शिकायतें जनमंच के दौरान उठाई गईं। कुल 151 में से 105 जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया है और इससे आम लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच में आई समस्याओं का अगर अधिकारियों की ओर से निपटारा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी। ऐसे में मंत्री ने अधिकारियों को सभी जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने और उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने 36 बेटियों को बालिका सुरक्षा योजना के तहत एफडी के दस्तावेज प्रदान किए। 9 कन्याओं को बेटी है अनमोल योजना के तहत 10-10 हजार की एफडी प्रदान की गई। 4 नन्हीं बेटियों को भी सम्मानित किया गया और 218 लोगों के आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल चेकअप कैंप लगाया, जिसमें 113 लोगों की जांच की गई। 185 लोगों के बीपी, 104 शुगर और 52 लोगों के दांतों की जांच की गई। आयुर्वेद चिकित्सकों ने भी 205 लोगों का चेकअप किया। 3 लोगों के जाति प्रमाणपत्र, 7 हिमाचली प्रमाण पत्र और 2 आय प्रमाण पत्र भी मौके पर ही बनाए गए। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने मंत्री अनिल शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....रोशन ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed