फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लोकनृत्य में छाया कन्या स्कूल सुल्तानपुर

लोकनृत्य में छाया कन्या स्कूल सुल्तानपुर

Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
लोकनृत्य में छाया कन्या स्कूल सुल्तानपुर
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ढालपुर कुल्लू में शुक्रवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। एकलगान शास्त्रीय में सीसे स्कूल सुल्तानपुर प्रथम, सीसे स्कूल नग्गर द्वितीय तथा सीसे स्कूल हरिपुर तृतीय स्थान पर रहा।

वाद्य वादन में मनाली विजेता तथा लोकनृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर विजेता तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी को उप विजेता के खिताब से नवाजा गया। एकलगान सुगम संगीत में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी पहले, राजकीय छात्र आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं तीसरे स्थान पर रहा। समूहगान सीसे स्कूल कटराईं पहले तथा सुल्तानपुर दूसरे, एकांकी में सीसे स्कूल सुल्तानपुर व कन्या विद्यालय आनी अव्वल रहा। भाषण में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी, आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) आनी तथा सीसे स्कूल नग्गर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में बढ़ते अपराध, नशाखोरी तथा नारी सशक्तीकरण पर विचार रखे। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने मुख्यातिथि का कुल्लवी टोपी व शॉल भेंट कर स्वागत किया। एडीपीओ रतन भारद्वाज ने कहा कि आठ अक्तूबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में दो दिन छात्र वर्ग की एकल गान, समूह गान, एकांकी, भाषण, वाद्य वादन व लोक नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। वीरवार और शुक्रवार को छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनमें जिले के 22 स्कूलों से लगभग 400 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन के सह सचिव नारायण शर्मा ने बताया कि जिला स्तर के विजेता प्रतिभागी 25 से 29 नवंबर तक मंडी जिला के डैहर स्कूल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान जोन प्रभारी प्रेम चंद, जयकृष्ण, सुशील, अमृत शर्मा, सुरेश भारद्वाज, यशपाल शर्मा, पूर्ण चंद व मनोहर लाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed