फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैंज में राशन की दुकान जलकर राख

सैंज में राशन की दुकान जलकर राख

Sun, 29 Jul 2018 10:03 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
सैंज में राशन की दुकान जलकर राख
दुकान में अाग पर काबू करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली/कुल्लू। उपमंडल बंजार के अंतर्गत सैंज बाजार में रविवार सुबह एक राशन की दुकान जलकर राख हो गई। आग की घटना से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 10 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। दुकान में सुबह के समय अचानक लग गई। इससे अफरातफरी मच गई।

दुकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सैंज में मकान मालिक बॉबी ने दुकान को किराये पर मोहम्मद शुक्र अली निवासी असम को दी थी। मोहम्मद अली राशन की दुकान चला रहा था। रविवार सुबह अचानक करीब पांच बजे दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। इससे पहले कि लोग मदद कर पाते आग से दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आग की सूचना लोगों ने सुबह 5.15 बजे अग्निशमन विभाग लारजी चौकी को दी। 14 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों व अग्निशमन विभाग ने मिलकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। साथ लगते होटल व फोन की दुकान को राख होने से बचाया गया। अग्निशमन विभाग के लारजी चौकी प्रभारी कर्मचंद ने कहा कि रविवार सुबह सैंज में आग की घटना में एक दुकान जल गई। इससे छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग से 10 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। उन्होंने कहा कि आग की घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed